Home » देश » राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: इनमें शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी शामिल; 11 सीटों पर मुकाबला

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 नेता निर्विरोध निर्वाचित: इनमें शरद पवार, रामदास आठवले, विनोद तावड़े, अभिषेक मनु सिंघवी शामिल; 11 सीटों पर मुकाबला

नई दिल्ली। दस राज्यों की 37 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक. . .

नई दिल्ली। दस राज्यों की 37 सीटों के लिए होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले ही सात राज्यों के 26 उम्मीदवार बिना किसी मुकाबले के निर्विरोध चुन लिए गए हैं। इनमें एनसीपी प्रमुख शरद पवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और रामदास अठावले जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं। कई राज्यों में विपक्षी दलों ने उम्मीदवार खड़े नहीं किए, जिसके कारण इन नेताओं का निर्वाचन बिना मतदान के ही हो गया। हालांकि बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मुकाबला होगा। इन राज्यों में निर्धारित सीटों से अधिक उम्मीदवार मैदान में होने के कारण मतदान कराया जाएगा।

इन राज्यों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए…

महाराष्ट्र (7)

शरद पवार (एनसीपी)

रामदास अठावले (आरपीआई-आठवले)

विनोद तावड़े (बीजेपी)

रामराव वडुकुटे (बीजेपी)

माया इवनाते (बीजेपी)

ज्योति वाघमारे (शिवसेना-शिंदे)

पार्थ पवार (एनसीपी)

तमिलनाडु (6)

तिरुची शिवा (डीएमके)

जे कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन (डीएमके)

एम थंबीदुरई (एआईएडीएमके)

अंबुमणि रामदास (पीएमके)

एम क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस)

एल के सुदीश (डीएमडीके)

पश्चिम बंगाल (5)

राहुल सिन्हा (बीजेपी)

बाबुल सुप्रियो (टीएमसी)

पूर्व डीजीपी राजीव कुमार (टीएमसी)

सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी (टीएमसी)

कोएल मलिक (टीएमसी)

असम (3)

जोगेन मोहन (बीजेपी)

तेरोस गोवाला (बीजेपी)

प्रमोद बोरो (यूपीपीएल)

तेलंगाना (2)

अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस)

वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)

छत्तीसगढ़ (2)

लक्ष्मी वर्मा (बीजेपी)

फूलो देवी नेताम (कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश (1)

अनुराग शर्मा (कांग्रेस)

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम