Home » पश्चिम बंगाल » राज्य में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच बैरकपुर में टीएमसी को बड़ा झटका, अर्जुन सिंह की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

राज्य में जारी चुनावी सरगर्मी के बीच बैरकपुर में टीएमसी को बड़ा झटका, अर्जुन सिंह की मौजूदगी में कई नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बैरकपुरऔद्योगिक क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच टीएमसी को बड़ा झटका देते हुए कई वरिष्ठ नेता बीजेपी) में शामिल हो गए।श्यामनगर फीडर रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम. . .

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बैरकपुरऔद्योगिक क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच टीएमसी को बड़ा झटका देते हुए कई वरिष्ठ नेता बीजेपी) में शामिल हो गए।
श्यामनगर फीडर रोड पर आयोजित एक कार्यक्रम में बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह की मौजूदगी में यह राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। इस दौरान हालीशहर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन राजू साहनी, नोआपाड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक सुनील सिंह, भाटपाड़ा नगरपालिका के मौजूदा पार्षद एवं सीआईसी हिमांशु सरकार सहित कई टीएमसी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर अर्जुन सिंह ने कहा कि “जनता बदलाव चाहती है, इसलिए बड़ी संख्या में लोग बीजेपी से जुड़ रहे हैं।” उन्होंने इसे क्षेत्र में राजनीतिक परिवर्तन का संकेत बताया।
वहीं, बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं ने भी टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में काम करने का माहौल नहीं है। उनका कहना था कि लंबे समय तक उन्हें नजरअंदाज किया गया, जिसके कारण उन्होंने जनता के हित में बीजेपी का दामन थामा। बैरकपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा इलाकों में इस तरह की राजनीतिक हलचल ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब देखना होगा कि यह बदलाव आगामी चुनावों में किस तरह असर डालता है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम