Home » क्राइम » रायगंज में दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, इंजीनियर की पत्नी की गाला काट कर हत्या

रायगंज में दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस, इंजीनियर की पत्नी की गाला काट कर हत्या

रायगंज। रायगंज शहर के घनी आबादी वाले रवींद्रपल्ली इलाके में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आपको बता दें कि शुक्रवार देर शाम रवींद्रपल्ली इलाके में एक गृहिणी का शव उसके घर के बेडरूम. . .

रायगंज। रायगंज शहर के घनी आबादी वाले रवींद्रपल्ली इलाके में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आपको बता दें कि शुक्रवार देर शाम रवींद्रपल्ली इलाके में एक गृहिणी का शव उसके घर के बेडरूम से गले की नस कटी हुई अवस्था में बरामद किया गया था। गृहिणी का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना से इलाके के लोग सहमे हुए हैं। मृतक के घर का सामान जर्जर हालत में देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि डकैती में बाधा देने पर महिला की हत्या की गयी होगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार देर शाम शहर के बीचोबीच स्थित इलाके में  गृहिणी का शव बरामद किया गया। मृतक का नाम सुप्रिया दत्ता है। उनके पति देबाशीष दत्ता जिला परिषद इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। दंपति का केवल एक बेटा है। देबाशीष दत्ता आज  कार्यालय गये थे। बेटा स्कूल गया था । सुप्रिया देवी घर में  अकेली थी। देर शाम पड़ोसियों की बात सुनकर वह घर लौटे तो बेडरूम में पत्नी का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। देबाशीष दत्ता ने बताया  दोपहर को  उनकी पत्नी बैंक गई थीं। उसने कुछ पैसे भी बैंक से निकले थे। इसी बीच उसकी हत्या कर दी गई है। जिस कमरे में शव मिला है, उसके बगल के कमरे का फर्नीचर अव्यवस्थित अवस्था में था।
घटना  की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया । रायगंज थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। खबर मिलने के बाद वार्ड समन्वयक के प्रतिनिधि व तृणमूल नेता प्रियतोष मुखर्जी मौके पर पहुंचे। घटना पर उन्होंने घोर चिंता व्यक्त की।

Web Stories
 
आयरन की कमी होने पर क्या खाएं? सुबह खाली पेट इलायची पानी पीने से मिलेंगे ये गजब फायदे Sanjeeda Sheikh के 10 ग्लैमरस लुक्स नए साल के पहले दिन ये उपाय करने से होगी दिन-रात तरक्की घर में रखें ये चीजें रखने से आएंगे अच्छे दिन