मुंबई। क्रूड ऑयल के भाव में जोरदार गिरावट के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने तेज उछाल के साथ सत्र की शुरुआत की। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर बाजार खुलते ही एक समय बीएसई सेंसेक्स 663.61 अंक की बढ़ोतरी के साथ 78229.77 के लेवल पर कारोबार करता दिखा। इसी समय एनएसई का निफ्टी भी 196.85 अंकों की बढ़त के साथ 24224.90 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।
मंगलवार को तेल की कीमतों (Crude Oil Price Today) में गिरावट आई है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जल्द ही खत्म हो सकता है, जिससे ग्लोबल तेल सप्लाई में लंबे समय तक रुकावट की चिंता कम हो गई। इससे क्रूड ऑयल 10 फीसदी तक सस्ता हुआ और अब शेयर बाजार में भी तेजी दिख रही है।
सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त उछाल
मंगलवार को बाजार खुलते ही निवेशकों के चेहरे खिल गए. सेंसेक्स (SENSEX) करीब 800 अंक उछलकर 78,375 के पार ओपन हुआ, वहीं निफ्टी (NIFTY) में भी 250 अंकों से ज्यादा की तेजी देखी गई। सुबह 9:15 बजे तक सेंसेक्स 693 अंक (0.89%) की बढ़त के साथ 78,259.91 पर और निफ्टी 190 अंक (0.79%) की तेजी के साथ 24,218.40 पर कारोबार कर रहा था।
IndiGo बना टॉप गेनर शेयर
आज बाजार की रिकवरी में चुनिंदा बड़े शेयरों का अहम रोल रहा, जिससे निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। शुरुआती कारोबार में InterGlobe Aviation (IndiGo) करीब 3.20% की उछाल के साथ टॉप गेनर बनकर उभरा। इसके साथ ही Asian Paints (3.06%) और UltraTech Cement (2.78%) में भी शानदार खरीदारी देखने को मिली। दिग्गज कंपनी L&T, Adani Ports और Tata Steel के शेयरों ने भी 1.60% से 2% तक की बढ़त बनाकर बाजार को मजबूकती दी
बैंकिंग सेक्टर से ICICI Bank और SBI जैसे हेवीवेट शेयर्स भी हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि ट्रंप इफेक्ट और सस्ते होते कच्चे तेल ने मार्केट के सेंटिमेंट को पूरी तरह से बदल दिया है।