Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » सांप ने पलभर में निगला मुंह से बड़ा अंडा, शरीर ऐसा हो गया कि लोग देखकर डर गए

सांप ने पलभर में निगला मुंह से बड़ा अंडा, शरीर ऐसा हो गया कि लोग देखकर डर गए

क्या आपने कभी किसी नन्हे सांप को पूरा का पूरा साबूत अंडा निगलते देखा है? अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप को देखिए, जिसने इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। इस क्लिप को एक IFS. . .

क्या आपने कभी किसी नन्हे सांप को पूरा का पूरा साबूत अंडा निगलते देखा है? अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप को देखिए, जिसने इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। इस क्लिप को एक IFS अधिकारी ने शेयर करते हुए लिखा था- कुदरत हमेशा चौंकाती है।
अजगर बड़े-बड़े जानवरों को ही नहीं, इंसानों को भी जिंदा निगल जाता है। लेकिन छोटे आकार के सांपों को चूहे और अंडे खूब पंसद आते हैं। कोबरा का तो यह फेवरेट फूड होता है। लेकिन क्या आपने कभी किसी नन्हे सांप को पूरा का पूरा साबूत अंडा निगलते देखा है? अगर नहीं देखा तो सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप को देखिए, जिसने इंटरनेट को हिला कर रख दिया है। इस क्लिप को एक IFS अधिकारी ने शेयर करते हुए लिखा था- कुदरत हमेशा चौंकाती है। यकीन मानिए, सांप को अंडा निगलते देख आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि यह अंडा कुछ देर के लिए उसके आकार को ही बदल देता है।
यह क्लिप ट्विटर पर @Geethanjali_IFS ने साझा करते हुए लिखा- सांप अंडा खाते हुए। कुदरत कभी हैरान करने का बंद नहीं करती। इस क्लिप को 18 लाख से अधिक व्यूज और लगभग चार सौ से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ सैकड़ों की संख्या में यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह वीडियो डरावना है, तो वहीं कुछ ने लिखा कि यह तो बेहद शानदार दृश्य है। आपका क्या कहना है? कमेंट में जरूर लिखें।
यह वीडियो 1.03 मिनट का है, जिसमें हम एक छोटे से सांप को अंडा निगलते हुए देख सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि अंडा सांप के मुंह से काफी बड़ा होता है, लेकिन फिर भी वह धीरे-धीरे पूरा निगल जाता है। हालांकि, जब अंडा उसके मुंह में समा जाता है, तो उसका चेहरा देखने वाला होता है। एक पल को तो वह शरीर फुला लेने वाली मथली (पफर फिश) जैसा नजर आता है। हालांकि, सांप का यह रूप देखकर रूप देखकर लोगों को डर भी लगता है। तभी तको क्लिप देखकर जहां कुछ यूजर्स ने इसे डरावना और शॉकिंग भी बताया है।

Trending Now

सांप ने पलभर में निगला मुंह से बड़ा अंडा, शरीर ऐसा हो गया कि लोग देखकर डर गए में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़