सिलीगुड़ी। FICCI (फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), जिसकी स्थापना 1927 में हुई थी, भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित उद्योग संगठनों में से एक है और जल्द ही अपने 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसी संगठन की महिला शाखा FICCI Ladies Organisation (FLO) महिलाओं के उद्यमिता, नेतृत्व, कौशल विकास और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
FLO महिलाओं को उपलब्ध करता है सही प्लेटफॉर्म
1983 में स्थापित FLO आज दक्षिण-पूर्व एशिया का सबसे बड़ा महिला संगठन बन चुका है, जिसके 22 FLO चैप्टर और 4 YFLO चैप्टर के साथ 14,000 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष Puja Garg के नेतृत्व में FLO एक मजबूत राष्ट्रीय विजन पर काम कर रहा है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को अपने व्यवसाय और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए सही प्लेटफॉर्म और अवसर उपलब्ध कराना है।
सिलीगुड़ी चैप्टर की अध्यक्षता हैं Tripti Parik
इसी दिशा में, सिलीगुड़ी चैप्टर, जिसकी अध्यक्षता Tripti Parik कर रही हैं, वर्तमान में 211 सदस्यों के साथ सक्रिय है। ये सदस्य चाय उद्योग, पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, वेलनेस, स्टार्टअप, व्यापार और सेवा क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं।
FLO की राष्ट्रीय रणनीति के तहत महिलाओं के लिए टेक्सटाइल, हैंडलूम व हस्तशिल्प, कृषि व फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी व सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में अवसरों को बढ़ाया जा रहा है। इसके साथ ही AI और डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता, STEM, MSME विकास, एक्सपोर्ट तैयारी, स्टार्टअप सपोर्ट, पॉलिसी और लीगल अवेयरनेस, हेल्थ व लाइफ स्किल्स जैसे क्षेत्रों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
महिलाओं को आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी पर जोर
इस अवसर पर चेयरपर्सन त्रिप्ती पारिक ने कहा कि FLO सिलीगुड़ी महिलाओं के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करेगा, जहां नेटवर्किंग, मेंटरशिप, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझा करने के जरिए उन्हें आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। संगठन महिलाओं द्वारा संचालित उद्यमों की चुनौतियों और अवसरों की पहचान कर विभिन्न कार्यक्रमों, चर्चाओं और सर्वे के माध्यम से समाधान पर काम करेगा।
FLO सिलीगुड़ी क्षेत्रीय जरूरतों के अनुसार पर्यटन, हॉस्पिटैलिटी, चाय उद्योग, स्थानीय हस्तशिल्प और कृषि आधारित उद्योगों पर भी विशेष फोकस करेगा, जिससे महिलाओं को आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर मिल सके।
संगठन का लक्ष्य सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल क्षेत्र में स्थानीय संस्थाओं और हितधारकों के साथ मिलकर एक मजबूत और समावेशी आर्थिक इकोसिस्टम तैयार करना है।
प्रेस मीट में उपस्थित प्रमुख सदस्य:
चेयरपर्सन – त्रिप्ती पारिक
फाउंडर चेयरपर्सन – निहारिका मित्रुका
इमीडिएट पास्ट चेयरपर्सन – पायल पेरीवाल
सीनियर वाइस चेयरपर्सन – रीता अग्रवाल
वाइस चेयरपर्सन – नूपुर अग्रवाल
सेक्रेटरी – विनीता बैद
जॉइंट सेक्रेटरी – शिविका मित्तल
ट्रेज़रर – रचना गोल्यान
जॉइंट ट्रेज़रर – प्रियंका अग्रवाल
अन्य सदस्य:
बीना बंसल (वर्चुअल आर्ट), अर्शा बंसल (STEM व स्पॉन्सरशिप), अनुजा सारावगी (मेंबर एंगेजमेंट), ऋतिका अग्रवाल (डिजिटल लिटरेसी), नेहा अग्रवाल (टेक व सर्कुलर इकोनॉमी), कोमल अग्रवाल (वूमन डायरेक्टर प्रोग्राम), प्रियंका गोयल (परफॉर्मिंग आर्ट), मनीषा गर्ग (एग्रीकल्चर), श्वेता खुराना (टेक्सटाइल व हैंडलूम), रिया अलामपुरिया (पॉलिसी व एडवोकेसी), साक्षी और ऋचा गर्ग (हेल्थ व वेलनेस)।