Home » पश्चिम बंगाल » सिलीगुड़ी में नहीं दिखा रहा है भाजपा के बंद का कोई खास असर, खोरीबाड़ी में 14 पार्टी समर्थक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी में नहीं दिखा रहा है भाजपा के बंद का कोई खास असर, खोरीबाड़ी में 14 पार्टी समर्थक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। नगरपालिका चुनाव के दौरान धांधली और हिंसा का आरोप लगाते हुए बंगाल बीजेपी ने आज सोमवार को 12 घंटे के बंद बुलाया है है। यह बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक आह्वान किया है। हालांकि सिलीगुड़ी शहर. . .

सिलीगुड़ी। नगरपालिका चुनाव के दौरान धांधली और हिंसा का आरोप लगाते हुए बंगाल बीजेपी ने आज सोमवार को 12 घंटे के बंद बुलाया है है। यह बंद सुबह 6 से शाम 6 बजे तक आह्वान किया है। हालांकि सिलीगुड़ी शहर में भाजपा के बंद का कोई असर नहीं देखा जा रहा है। शहर में सुबह से सब कुछ सामान्य है। सरकारी और गैर-सरकारी बसे रास्तों पर देखी जा रही हैं। शहर के विभिन्न चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस तैनात है। लगभग सभी इलाकों में यातायात सामान्य है। सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भाजपा ने टायर जलाकर प्रतिवाद करना चाहा, लेकिन पुलिस ने वहां पहुंच कर उन्हें हटा दिया। हालांकि खोरीबाड़ी भाजपा समर्थकों के जमकर विरोध प्रदर्शन किया यहाँ से पुलिस ने 14 भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।