Home » देश » ईरान की ‘लाइफलाइन’ पर US-इजरायल का ‘महाप्रहार’, तेल डिपो और रिफाइनरियों पर भीषण बमबारी से दहल उठा तेहरान, ईरान ने भी दिया जवाब

ईरान की ‘लाइफलाइन’ पर US-इजरायल का ‘महाप्रहार’, तेल डिपो और रिफाइनरियों पर भीषण बमबारी से दहल उठा तेहरान, ईरान ने भी दिया जवाब

नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध ने अब तक का सबसे भीषण मोड़ ले लिया है. शनिवार देर रात अमेरिका और इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस बार हमलों का मुख्य निशाना ईरान. . .

नई दिल्ली। मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध ने अब तक का सबसे भीषण मोड़ ले लिया है. शनिवार देर रात अमेरिका और इजरायली सेना ने ईरान की राजधानी तेहरान पर जबरदस्त हवाई हमले किए। इस बार हमलों का मुख्य निशाना ईरान की लाइफलाइन माने जाने वाले तेल डिपो और ऊर्जा बुनियादी ढांचे बने हैं।
हमलों के बाद पूरी राजधानी धमाकों की गूंज सुनी गई है जो दूर-दूर तक आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा गया.ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, दक्षिण तेहरान और उत्तर-पश्चिमी इलाके में स्थित शहरान तेल डिपो पर मिसाइलें गिराई गईं। हमले इतने सटीक और भीषण थे कि धमाकों की आवाज पड़ोसी शहर करज (Karaj) तक सुनी गई. सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में तेहरान के आसमान में आग के विशाल गोले और धुएं का काला गुबार साफ देखा जा सकता है।

पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा ईरान

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने घोषणा की कि ईरान अब किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक कि ईरान पर होने वाला हमला उसी देश की जमीन से न किया जाए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब खाड़ी देश ईरानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों के खतरे में हैं।
ईरानियों ने आज सुबह फिर तेहरान और अन्य शहरों में भारी विस्फोटों की आवाज़ें सुनीं। अमेरिका और इजरायल के हमलों का यह दूसरा सप्ताह है और हमले लगातार जारी हैं।
ईरान की ओर से आज भी बहरीन, कुवैत, क़तर, सऊदी अरब, UAE और जॉर्डन की दिशा में मिसाइलें और ड्रोन भेजे गए. कई देशों ने अपने-अपने एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिए और कुछ जगह अलर्ट जारी किया गया।

अमेरिका-इजरायल के हमले जारी

US-इजरायल ने ईरान की मिसाइल क्षमता, सैन्य ढांचे और नेतृत्व संस्थानों पर हमले किए. तेहरान में Assembly of Experts की इमारत को भी निशाना बनाया गया।

ईरान-इजरायल जंग पर जानें क्या है चीन का रुख

ईरान जंग पर चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि जिस युद्ध से किसी को फायदा या नुकसान नहीं हो, उसे नहीं होना चाहिए. मिडिल ईस्ट का इतिहास बार-बार दुनिया को बताता है कि बल प्रयोग समस्याओं का समाधान नहीं है। सैन्य टकराव केवल नई नफरत को बढ़ावा देगा और नए संकटों पैदा होंगे। चीन ने सैन्य अभियानों को तत्काल रोकने का आह्वान किया, ताकि स्थिति और न बिगड़े और युद्ध को रोका जा सके।

ईरान ने शुरू की US और इज़रायल के खिलाफ जवाबी हमलों की नई लहर

ईरानी न्यू चैनल प्रेस टीवी के मुाबिक, ईरान के क्रांतिकारी गार्ड ने अमेरिका और इज़रायल के खिलाफ जवाबी हमलों की एक नई लहर शुरू की है। इस हमले को “ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस की 27वीं लहर” बताया है. प्रेस टीवी ने IRG के हवाले से यह भी बताया कि उसने कुवैत के आरिफजान में अमेरिकी सैन्य अड्डे के मुख्यालय को सटीक मारक मिसाइलों से निशाना बनाया।

बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमले

खाड़ी देशों की परिषद के प्रमुख ने कहा कि बहरीन और कुवैत पर ईरान के लगातार हमले आक्रामकता भरा खतरनाक कृत्य है, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को खतरे में डालता है। यह तेहरान के गंभीर रवैये को उजागर करता है. इस इस घृणित ईरानी हमले की परिषद ने कड़ी निंदा की। अलबुदैवी ने कहा कि जरूरी सुविधाओं और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना “सभी अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और चार्टरों का घोर उल्लंघन है।

कुवैत की ऊंची इमारत में लगी आग, आसमान में उठ रही लपटें

कुवैत सिटी में रविवार तड़के एक ऊंची इमारत में भीषण आग लग गई, जिससे आसमान में ऊंची-ऊंची लपटें उठती नजर आईं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है. शहर भर में सायरन बजने लगे. सेना के कहा कि वह हमलों का जवाब दे रही है।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम