Home » पश्चिम बंगाल » अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका

फांसीदेवा। फांसीदेवा के झमकलाल जोत इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मृतक उस इलाके का नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे. . .

फांसीदेवा। फांसीदेवा के झमकलाल जोत इलाके से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फ़ैल गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मृतक उस इलाके का नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे से एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। खबर पाकर फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक स्थानीय नहीं है। संभावना जताई जा रही है किउसकी हत्या कर यहां फेंक दिया गया होगा। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40 वर्ष के करीब थी ।

Web Stories
 
सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत के लिए अपनाएं ये टिप्स तुलसी से जुड़ी ये गलतियां करने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज किचन में ये चीजें रखने से घर में हो सकता है दरिद्रता का वास शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी