मालदा। अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद पूरे जिले में भाजपा में खुशी का माहौल छाया हुआ है। इसलिए सीबीआई द्वारा अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद आज बामनगोला भाजपा नेतृत्व में खुशी का माहौल देखा गया है। गुरुवार की शाम बामनगोला भाजपा जीडीपी-2 मंडल की ओर से एक जुलूस पार्टी कार्यालय से निकाला गया। यह जुलूस पार्टी कार्यालय से निकलकर पूरे पाकुआहाट की परिक्रमा की।
इसके साथ ही आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गुड़ बतासा और नकुलदाना बांटा गया। इस दिन यहां बामनगोला जीडीपी-2 मंडल के अध्यक्ष अमित घोष, जिला परिषद सदस्य बीना सरकार कीर्तन्या सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।