Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » कुछ हटकर » अमेरिका की तर्ज पर अजमेर में जेंडर रिवील पार्टी, नीला रंग ‘लड़का’ और पीला ‘लड़की’, प्रशासन बेखबर

अमेरिका की तर्ज पर अजमेर में जेंडर रिवील पार्टी, नीला रंग ‘लड़का’ और पीला ‘लड़की’, प्रशासन बेखबर

अजमेर। गर्भ में लड़का है या लड़की? यह जांच कराना भारत में अपराध है। इसमें 10 साल तक की सजा हो सकती है, लेकिन अजमेर के बूढ़ा पुष्कर के रिसॉर्ट जॉलीवुड में अमेरिका की तर्ज पर जेंडर रिवील पार्टी की. . .

अजमेर। गर्भ में लड़का है या लड़की? यह जांच कराना भारत में अपराध है। इसमें 10 साल तक की सजा हो सकती है, लेकिन अजमेर के बूढ़ा पुष्कर के रिसॉर्ट जॉलीवुड में अमेरिका की तर्ज पर जेंडर रिवील पार्टी की गई। एक इवेंट कंपनी ने इसका आयोजन किया, लेकिन न तो जिम्मेदारों को इसकी खबर हुई न रिसॉर्ट ने इसकी सूचना पुलिस या पीसीपीएनडीटी सेल को दी।
इस पार्टी में पति-पत्नी एक दूसरे को सांकेतिक रूप में बताते हैं कि लड़का होगा या लड़की। इससे पहले वे भ्रूण लिंग जांच करवा लेते हैं। इसमें पति या पत्नी दोनों में एक को यह जानकारी होती है कि भ्रूण लड़का है या लड़की। इस तरह का चलन अमेरिका सहित कई अन्य देशों में है।
बूढ़ा पुष्कर का यह रिसॉर्ट और इवेंट कंपनी ट्रोलर्स के निशाने पर है। नाम न देने की शर्त पर दो रिसॉर्ट संचालकों ने बताया कि इस तरह की पार्टी का आयोजन हुआ।
अजमेर के बूढ़ा पुष्कर के रिसॉर्ट जॉलीवुड में अमेरिका की तर्ज पर जेंडर रिवील पार्टी हुई।
अजमेर के सीएमएचओ डॉ. अनुज पिंगोलिया के अनुसार, लिंग जांच की पुष्टि होने पर 10 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान है। पीसीपीएनडीटी सेल कार्रवाई करती है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाती है, जिसमें त्वरित गिरफ्तारी होती है।
रेस्टोरेंट संचालक, पार्टी आयोजकों, इसमें हिस्सा लेने वालों की तुरंत गिरफ्तारी हो
सबसे बड़ा प्रश्न चिह्न तो रिसॉर्ट पर उठता है। इस तरह की पार्टी की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई? यही नहीं जब सोशल मीडिया पर खुलेआम इसका प्रचार हो रहा था तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? जॉलीवुड रिसोर्ट के संचालक विनोद जॉली का कहना रहा कि बर्थ डे पार्टी के लिए बुक किया गया। आजकल गोद भराई रस्म को बेबी शॉवर पार्टी बोलते है, होती रहती है। लड़का-लड़की जैसा कुछ नहीं।

Trending Now

अमेरिका की तर्ज पर अजमेर में जेंडर रिवील पार्टी, नीला रंग ‘लड़का’ और पीला ‘लड़की’, प्रशासन बेखबर में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़