Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आग्नेयास्त्र के साथ एक युवक गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मालदा में एक बार फिर से पुलिस ने एक युवक को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार की रात को मानगो क्षेत्र के गौर कन्या बस अड्डे से युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से सात एमएम की पिस्टल बरामद हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार युवक का नाम राहुल शेख (28) है और वह वह मालदा शहर के वार्ड 29 के कृष्णा पल्ली इलाके का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने बताया है कि वह सोमवार की रात गौर कन्या बस टर्मिनस क्षेत्र में छिनतई के उद्देश्य से घूम रहा था। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को मालदा जिला अदालत में पेश किया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.