Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, एक बंदूक और गोलियां बरामद

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। पंचायत चुनाव से पूर्व आग्नेयास्त्रों और कारतूस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर देर रात मलिया 2 ग्राम पंचायत के तलसू मध्यपाड़ा से एक बंदूक व गोलियों के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बीरबल मंडल (33) है।
घर तलसू के मध्यपाड़ा इलाके में है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। उसके पास से एक बंदूक और एक राउंड गोली बरामद की गई है। हरिश्चंद्रपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस हिरासत में लेने के आवेदन के साथ चांचल महकमा अदालत में पेश किया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark