Home » देश » आधी रात को हॉस्पिटल में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानिए क्यों?

आधी रात को हॉस्पिटल में भर्ती हुए हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानिए क्यों?

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बुधवार और गुरुवार की रात अचानक बिगड़ गई है। पेट में तेज दर्द के कारण उन्हें रात करीब 2.30 बजे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी. . .

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत बुधवार और गुरुवार की रात अचानक बिगड़ गई है। पेट में तेज दर्द के कारण उन्हें रात करीब 2.30 बजे शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है और चिंता वाली कोई बात नहीं है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि सीएम को देर रात भर्ती किया गया है। लेकिन आधिकारिक तौर पर अभी जानकारी नहीं दी गई है।
पेट में सूजन और दर्द के कारण अस्पताल में हुए भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CM सुखविंदर सिंह सुक्खू को देर रात ढाई बजे के करीब पेट में तेज दर्द होने लगा। इसके बाद उन्हें सीएम निवास ओक ओवर से इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शिमला लाया गया। जांच के दौरान पता चला है कि सीएम के पेट में दर्द के अलावा, सूजन है। ऐसे में उन्हें भर्ती कर लिया गया। फिलहाल, सीएम सुक्खू को आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में दाखिल किया गया है।
छह महीने पहले फोर्टिस में हुए थे भर्ती
गौरतलब है कि 6 माह पहले सीएम ने मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भी इलाज करवाया था। यहां पर सीएम सुक्खविंदर पांव में दर्द की शिकायत के बाद चेकअप के लिए पहुंचे थे। यहां पर उनका एमआरआई करवाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी। इसके साथ ही छह माह बाद दोबारा आने को कहा था।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स