Home » पश्चिम बंगाल » आपदा के समय लोगों को कैसे बचती सिविल डिफेंस की टीम, स्थापना दिवस पर दिखाया

आपदा के समय लोगों को कैसे बचती सिविल डिफेंस की टीम, स्थापना दिवस पर दिखाया

जलपाईगुड़ी। सिविल डिफेंस का 59वां स्थापना दिवस आज सोमवार को जलपाईगुड़ी में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया। जलपाईगुड़ी डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय के सामने परेड सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के सरकारी. . .

जलपाईगुड़ी। सिविल डिफेंस का 59वां स्थापना दिवस आज सोमवार को जलपाईगुड़ी में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से मनाया गया। जलपाईगुड़ी डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय के सामने परेड सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के माध्यम से सिविल डिफेंस के कर्मियों ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न कार्यों का प्रदर्शन किया। प्राकृतिक आपदा सहित विभिन्न दुर्घटनाओं के समय घायल और असहाय लोगों को किस तरह निकालना होता है, प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सभी को दिखाया। उनके करतब को देखकर सभी दंग रह गए।
जलपाईगुड़ी जिलाशासक कार्यालय परिसर में ही जिला आपदा प्रबंधन का कार्यालय है। इस दौरान जलपाईगुड़ी के अतिरिक्त जिला शासक अश्विन कुमार राय व सिविल डिफेंस अधिकारी अनुसूया भट्टाचार्य सहित विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित थे।

Web Stories
 
सर्दियों में बालों के लिए क्यों जरूर है ऑयल? घर पर कैसे बनाएं मूंगदाल का हलवा? जानें रेसिपी ठंड में आइसक्रीम खाने की हो रही है क्रेविंग? जानें नुकसान मशरूम खाने से सेहत को मिलेंगे ये 7 जबरदस्त फायदे ठंड के दिनों में रोजाना अंडा खाने के फायदे