इस्लामपुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय बल इस्लामपुर पहुंच गये। सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ सेंट्रल आर्मी की दो कंपनियां इस्लामपुर पहुंच चुकी हैं। इस्लामपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज में केंद्रीय बल के जवानों को रखा गया है। इस्लामपुर पहुंचने पर केंद्रीय बल के जवानों ने इस्लामपुर ग्राम पंचायत के विभिन्न इलाकों में रूट मार्च किया। केंद्रीय बलों के रूट मार्च को लेकर स्थानीय लोगों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली।
Comments are closed.