Home » कुछ हटकर » इस दिन लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किस राशि की होने वाली है चांदी

इस दिन लगेगा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण, जानें किस राशि की होने वाली है चांदी

डेस्क। इस साल यानी 2026 का पहले सूर्य ग्रहण चार राशियों के लिए वरदान बनने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका शुभ फल 4 राशियों को जरूर मिलेगा क्योंकि जब भी कोई ग्रहण लगता. . .

डेस्क। इस साल यानी 2026 का पहले सूर्य ग्रहण चार राशियों के लिए वरदान बनने वाला है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन इसका शुभ फल 4 राशियों को जरूर मिलेगा क्योंकि जब भी कोई ग्रहण लगता है तो पूरे ब्रह्मांड पर उसका असर दिखता है।सभी राशियां उस ग्रहण के अच्छे-बुरे प्रभाव से प्रभावित होती हैं।

सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को

अब साल का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या पर कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। ये वलयाकाल सूर्य ग्रहण होगा। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है। जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में होते हैं, लेकिन चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी से थोड़ा दूर होने के कारण सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता। इसमें चंद्रमा के चारों ओर सूर्य का एक चमकीला वलय दिखाई देता है, जिसे रिंग ऑफ फायर कहते हैं।
ये ग्रहण 17 फरवरी को भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3:26 बजे से शाम 7:57 बजे तक रहेगा। हालांकि ये भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में इसका भारत में सूतक काल भी नहीं लगेगा। यह सूर्य ग्रहण जिम्बाब्वे, दक्षिण अफ्रीका, जाम्बिया, मोजम्बीक, मॉरीशस, अंटार्कटिका सहित तन्जानिया और दक्षिण अमेरिकी देशों में दिखाई देगा।

चार राशियों के लिए बेहद मंगलकारी

जिन चार राशियों के लिए यह ग्रहण बेहद मंगलकारी रहने वाला है, उनका जिक्र मैं यहां करने जा रहा हूं। भारत में निवास कर रही इन चार राशियों के लोगों को इस ग्रहण का भारत में भी जबरदस्त लाभ मिलेगा और देश दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रह रही इन चार राशियों के लिए यह ग्रहण भाग्य की खिड़की खोलेगा।

मेष राशि

17 फरवरी को लगने जा रहा साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण जिन चार राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है, जो सूर्य की उच्च राशि है। मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। इस राशि वालों के मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। हर क्षेत्र में सफलता पाएंगे। इतना ही नहीं, करियर-कारोबार में खूब मुनाफा मिलेगा। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वैवाहिक और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में भी कामयाबी मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा और विदेश से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

मिथुन राशि

दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है जो बुद्ध की राशि है और सूर्य की मित्र राशि है। मिथुन राशि वालों के लिए भी सूर्य ग्रहण काफी अच्छा रहने वाला है। मिथुन राशि वालों को सूर्य ग्रहण का सकारात्मक लाभ मिलेगा। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। हो सकता है कि आपका पुराना फंसा हुआ पैसा वापस मिल जाए। इससे आपको खुशी होगी। नव दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति का योग है। यदि आप राजनीति में हैं तो आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से आपकी राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। मुनाफा होने की संभावना है।

तुला राशि

तीसरी भाग्यशाली राशि तुला राशि है। सूर्य ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि वालों का भाग्य मजबूत होगा। करियर में तरक्की मिलेगी और सेहत भी अच्छी रहेगी। तुला राशिवाले को राजनीति में बड़ा ओहदा भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के रूतबे में बढ़ोत्तरी हो सकती है। तुला राशि के लोग अगर बिजनेस करते हैं तो बिजनेस को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे और कोई बड़ी डील भी फाइनल हो सकती है।

मीन राशि

चौथी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। मीन राशि पर सूर्य ग्रहण का बहुत सुखद प्रभाव देखने को मिलेगा और मीन राशि वाले कैरियर के क्षेत्र में भी लगातार चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेंगे और अपने आपको साबित करेंगे। आप का साहस, आत्मविश्वास और इच्छाशक्ति काफी मजबूत रहेगी। जो लोग नौकरी में हैं, उनके कार्य की तारीफ होगी। जो लोग प्राइवेट सेक्टर में है, उन पर किस्मत मेहरबान रहेगी। प्रमोशन की भी संभावनाएं हैं। वेतन वृद्धि के भी योग हैं । वाहन और फ्लैट खरीदने के भरपूर योग बनेंगे। विदेश से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी और विदेश में पी. आर. पाने का सपना भी पूरा हो सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलता रहेगा।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम