Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

उपचुनाव की सभी सीटों पर हार रही भाजपा, यूपी में तीनों सीटों पर सपा आगे

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। देशभर के पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों के नतीजे आज जारी होंगे। इसके साथ ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आएंगे। यहां सपा संरक्षक व दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की विरासत दांव पर लगी है। उपचुनाव वाले पांच राज्यों में यूपी की रामपुर सदर व खतौली, ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुढ़नी और छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट शामिल है।
ताजा अपडेट
छत्तीसगढ़: कांग्रेस की सावित्री चल रहीं आगे 
छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर कांग्रेस की सावित्री मंडावी 9930 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां से भाजपा के ब्रह्मानंद नेतम पीछे हो गए हैं।
ओडिशा: पदमपुर में बीजद को बढ़त 
ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा काफी पीछे हो गई है। यहां बीजद प्रत्याशी ने 15 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाई हुई है।
राजस्थान: सरदारशहर में कांग्रेस 19 हजार वोट से आगे 
राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी काफी आगे चल रहे हैं । यहां कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा अपने भाजपा प्रतिद्वंदी से 19 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
उपचुनाव में कहां से कौन आगे 
कुढ़नी(बिहार)- जदयू
पदमपुर(ओडिशा)- बीजद
सरदाशहर (राजस्थान)- कांग्रेस
रामपुर (यूपी)- सपा
खतौली(यूपी)- रालोद
भानुप्रतापपुर (छत्तीसगढ़)- कांग्रेस
मैनपुरी लोकसभा सीट- सपा 
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली-रामपुर विधानसभा सीटों पर भाजपा पीछे चल रही है। वहीं छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर और राजस्थान की सरदारशहर सीट पर कांग्रेस ने बढ़त बना ली है।
कुढ़नी में भाजपा को बढ़त
बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां भाजपा के केदार गुप्ता को दूसरे राउंड की मतगणना के बाद 7936 वोट मिले हैं।
राजस्थान में कांग्रेस को बढ़त
राजस्थान के चुरु जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। यहां कांग्रेस के अनिल शर्मा 7800 वोटों से आगे चल रहे हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.