मालदा। तृणमूल कांग्रेस द्वारा संचालित चांचल ग्राम पंचायत के निवर्तमान उपाध्यक्ष उत्पल तालुकदार ने पार्टी के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी है। ज्ञात है कि ग्राम पंचायत स्तर पर तृणमूल की उम्मीदवार सूची में होने के बावजूद उन्होंने भाजपा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है।
उन्होंने कहा, मैं काम नहीं कर सका। मुझे पंचायत प्रधान काम नहीं करने दिया। चांचल नगर पालिका के अलावा चांचल निवासियों को लंबे समय से ठगे जा रहे हैं। जिसके कारण मैंने तृणमूल छोड़ दी और भाजपा में शामिल हो गया।
हालांकि तृणमूल उनके शामिल होने को महत्व देने से कतरा रही है। चांचल-1 प्रखंड तृणमूल अध्यक्ष अफसर अली ने कहा कि उपप्रधान स्वार्थी है। अब वह सत्ता पक्ष से फायदा पाकर भाजपा में शामिल हो गए। उनका शामिल होना हमारे लिए किसी भी तरह से मायने नहीं रखता।
Comments are closed.