Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

एक दिवसीय उत्तर बंगाल दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, उत्तर प्रदेश कांड पर मीडिया के सवाल टाल गए मंत्री

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी: केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू उत्तर बंगाल के एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार को सिलीगुड़ी पहुंचे।वे आज सुबह दिल्ली से बागडोगरा एयरपोर्ट पर उतरे और सड़क मार्ग से जलपाईगुड़ी के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार जलपाईगुड़ी से दिल्ली लौटने के दौरान सिलीगुड़ी में वे भाजपा के दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पत्रकारों द्वारा उत्तर प्रदेश के लखीमपुर कांड के बारे में पूछे जाने पर केंद्रीय मंत्री इस सवाल को टालते नजर आये। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा वे पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने उत्तर बंगाल आये हैं। बाकी मुद्दों पर बाद में चर्चा की जाएगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.