Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » बिहार » एक पति और 40 पत्नियां ! जनगणना में हुआ है चौंकाने खुलासा, जानकार हर कोई हैरान

एक पति और 40 पत्नियां ! जनगणना में हुआ है चौंकाने खुलासा, जानकार हर कोई हैरान

पटना। क्या किसी एक पति के चालीस पत्नियां हो सकती है, राजा महाराजाओं के समय में यह सुनने को मिलता था, लेकिन वर्त्तमान समय में अपने देश में एक पत्नी का ही कानून है, लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला. . .

पटना। क्या किसी एक पति के चालीस पत्नियां हो सकती है, राजा महाराजाओं के समय में यह सुनने को मिलता था, लेकिन वर्त्तमान समय में अपने देश में एक पत्नी का ही कानून है, लेकिन बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सबको हैरत में ड़ाल दे रहा है।
बिहार में आजकल जातीय जनगणना चल रही है, इसी क्रम में अरवल में जातीय गणना के दौरान एक हैरान करने वाली बात सामने आई है। यहां 40 महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद को अपना पति बताया है। जनगणना के दौरान पूछे गए सवाल में कई महिलाओं ने एक ही शख्स रूपचंद का नाम लिया है। बिहार से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसको सुनकर आपको भी यकीन कर पाना शायद मुश्किल होगा। बिहार में एक पति और 40 पत्नियां हैं। इसके पीछे की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है।
इतना ही नहीं, रूपचंद को जहां 40 महिलाओं ने पति बतया है तो वहीं कुछ महिलाओं ने रूपचंद को अपना पिता और बेटा भी बताया है। पूरा मामला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 स्थित रेड लाइट एरिया का है।
इस इलाके में महिलाएं सालों से नाच-गाकर अपना जीवन गुजारती हैं। जातीय जनगणना के दौरान कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटा रहे हैं। इसी दौरान यह चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया। अरवल के रेड लाइट एरिया की करीब 40 महिलाओं के पति का नाम रूपचंद है। वहीं, कुछ महिलाओं ने पिता और बेटे के तौर पर भी रूपचंद का नाम लिया। यहां की महिलाओं का कोई निश्चित ठिकाना नहीं होता है। महिलाएं रूपचंद को ही अपना सब कुछ मानती हैं। इस इलाके में ऐसे दर्जनों परिवार हैं, जिन्होंने रूपचंद को ही अपना सब कुछ माना है। रूपचंद कौन है, कहां है कोई नहीं जानता।
जातीय गणना करने पहुंचे राजीव रंजन राकेश ने बताया कि रेड लाइट एरिया में रहने वाली महिलाओं से उन्होंने बात की। उनका रिकॉर्ड जाना। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति, पिता और पुत्र का नाम रूपचंद बताया। महिलाओं के आधार कार्ड पर भी पति का नाम रूपचंद लिखा हुआ पाया गया। यहां के 40 महिलाओं का सर्वेसर्वा रूपचंद है।
लोग हैरान हैं कि आखिर यह रूपचंद कौन है। हालांकि जब इसके बारे में जानकारी जुटाई गई कि रूपचंद कौन है, तो पता चला कि रूपचंद कोई आदमी नहीं है। पैसे को रूपचंद कहा जाता है। यही वजह है कि महिलाओं ने रूपचंद को अपना सबकुछ बताया है।

Trending Now

एक पति और 40 पत्नियां ! जनगणना में हुआ है चौंकाने खुलासा, जानकार हर कोई हैरान में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़