Home » शिक्षा » कई महीनों से स्कूल की प्रधानाध्यपिका है अनुपस्थित, कर्मचारियों का वेतन पड़ा हुआ है ठप

कई महीनों से स्कूल की प्रधानाध्यपिका है अनुपस्थित, कर्मचारियों का वेतन पड़ा हुआ है ठप

अलीपुरद्वार। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी शनिवार को बीरपारा गर्ल्स हाई स्कूल में विवादित प्रधानाध्यापिका शांता मंडल नहीं पहुंचीें। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य आज सुबह से ही प्रधानाध्यापिका शांता मंडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे. . .

अलीपुरद्वार। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी शनिवार को बीरपारा गर्ल्स हाई स्कूल में विवादित प्रधानाध्यापिका शांता मंडल नहीं पहुंचीें। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य आज सुबह से ही प्रधानाध्यापिका शांता मंडल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वीरपारा हाई गर्ल्स स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाध्यापिका नीता बिस्वास ने बताया कि गर्मी की छुट्टी से पहले ही उन्होंने स्कूल छोड़ दिया था। अभी तक उन्हे सरकार या अदालत से कोई आदेश नहीं मिला है। इस बीच विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के न होने से विद्यालय के अस्थाई कर्मचारी, मध्याह्न भोजन के रसोइया सहित अन्य का वेतन कई माह से ठप है। वेतन ठप होने से सभी चिंतित हैं।

Web Stories
 
ज्यादा प्रोसेस्ड फूड खाने से हो सकते हैं ये नुकसान ठंड से बचाव के लिए रोजाना पिएं ये हेल्दी ड्रिंक्स हर कोई करेगा तारीफ, जब पहनेंगी खुशी कपूर जैसी ड्रेसेज घर की इस दिशा में केले का पौधा लगाने से जीवन में आएगी खुशहाली सर्दियों में शरीर की तेल मालिश करने के 7 फायदे