Home » पश्चिम बंगाल » कर्णझोड़ावासी कर रहे हैं मुख्यमंत्री ममता का इंतज़ार, प्रशासनिक बैठक के बाद दे सकती हैं कई सौगात

कर्णझोड़ावासी कर रहे हैं मुख्यमंत्री ममता का इंतज़ार, प्रशासनिक बैठक के बाद दे सकती हैं कई सौगात

उत्तर दिनाजपुर। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर दिनाजपुर जिले कर्णझोरा के सभागार में दोनों दिनाजपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। कर्णझोड़ावासी उनका काफी लंबा इंतज़ार कर रहे है, क्योंकि वह कई सौगात दे सकती है। अंतिम. . .

उत्तर दिनाजपुर। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज उत्तर दिनाजपुर जिले कर्णझोरा के सभागार में दोनों दिनाजपुर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। कर्णझोड़ावासी उनका काफी लंबा इंतज़ार कर रहे है, क्योंकि वह कई सौगात दे सकती है।
अंतिम समय में बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री दोपहर एक बजे प्रशासनिक बैठक करने मालदा से रायगंज पहुंचेगी। दोनों जिला के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ व बैठक होगी। इसके साथ मुख्यमंत्री और भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगी।
उल्लेखनीय है की सोमवार रात शताब्दी एक्सप्रेस से मुख्यमंत्री मालदा पहुंची और वहां रात्रि विश्राम की। आज कर्णझोड़ा में बैठक के बाद फिर रात तक मालदा वापस लौट जाएंगी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री यहां जिला प्रशासन के साथ बैठक करेंगी। उसके बाद सड़क मार्ग से मुर्शिदाबाद चली जाएंगी जहां शाम के समय प्रशासनिक बैठक करने वाली हैं। उसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री का काफिला मुर्शिदाबाद से नदिया जिले के प्रशासनिक मुख्यालय कृष्णानगर पहुंचेगा। यहां भी ममता प्रशासनिक बैठक करेंगी।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम