Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » किसानों को बड़ी राहत : अब ऑनलाइन बिकेंगे धान, समर्थन मूल्य 100 रु बढ़ा

किसानों को बड़ी राहत : अब ऑनलाइन बिकेंगे धान, समर्थन मूल्य 100 रु बढ़ा

मालदा । अब से किसान सरकारी मूल्य पर धान खरीद क्रय केंद्र पर गये बिना ही ऑनलाइन पोर्टल या एप के जरिए अपने नाम पंजीकृत करा सकते हैं। यह नया नियम राज्य सरकार की पहल पर चालू सत्र से लाया. . .

मालदा । अब से किसान सरकारी मूल्य पर धान खरीद क्रय केंद्र पर गये बिना ही ऑनलाइन पोर्टल या एप के जरिए अपने नाम पंजीकृत करा सकते हैं। यह नया नियम राज्य सरकार की पहल पर चालू सत्र से लाया गया है। इस साल समर्थन मूल्य में 100 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। इस वर्ष एक क्विंटल धान की कीमत 2040 रुपये है। अब तक किसानों को धान खरीद केंद्र पर जाकर अपना नाम दर्ज कराना पड़ता था। हालांकि इस साल से पंजियन के लिए क्रय केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। आप घर बैठे पंजियन करा सकते हैं।
धान की बिक्री के दौरान आप अपनी बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए अब लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। मालदा जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय ने जानकारी दी है कि इस सीजन में मालदा जिले में 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य लिया गया है। 1 नवंबर से मालदा में धान की खरीद शुरू हो गई है। मालदा में कुल 23 स्थायी धान खरीद केंद्र हैं। साथ ही किसान कुछ सोसायटियों, किसान क्लबों में भी धान बेच सकते हैं।
स्थायी क्रय केंद्र पर धान बेचने पर किसानों को 20 रूपए अधिक का भुगतान किया जाएगा। सब्सिडी मूल्य पर धान की खरीद अगले फरवरी तक जारी रहेगी। एक किसान एक सीजन में अधिकतम 45 क्विंटल धान बेच सकता है। हालांकि, सभी की सुविधा के लिए प्रशासन पहले चरण में 25 क्विंटल धान खरीदेगा।

Trending Now

किसानों को बड़ी राहत : अब ऑनलाइन बिकेंगे धान, समर्थन मूल्य 100 रु बढ़ा में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़