Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

कूचबिहार को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए अभियान शुरू , जब्त किये गए प्लास्टिक कैरी बैग और तंबाकू उत्पाद

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार। माथाभांगा महकमा प्रशासन ने माथाभांगा शहर में प्लास्टिक कैरी बैग और तंबाकू उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। माथाभांगा महकमा शासक अचिंत्य कुमार हाजरा ने आज के अभियान के संदर्भ में कहा कि “राज्य सरकार द्वारा प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध के बावजूद कुछ बेईमान व्यापारी प्लास्टिक बैग का उपयोग कर रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा के लिए इसे रोकना आवश्यक है। इसलिए इस दिन माथाभांगा इलाके में छापेमारी की गई और कई दुकानों से प्लास्टिक के कैरी बैग और थर्मोकोल जब्त किए गए है। उन व्यापारियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।”
माथाभांगा नगर पालिका के अध्यक्ष लक्षपति प्रमाणिक ने कहा कि “प्लास्टिक कैरी बैग और तंबाकू उत्पादों को लेकर जागरूकता अभियान आज चलाया गया है और यह अभियान जारी रहेगा । हमारा लक्ष्य कूचबिहार को प्लास्टिक मुक्त शहर बनाना है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.