Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को दी जम्मू कश्मीर में चुनाव की जानकारी, जानिए कब होंगे चुनाव?

केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को दी जम्मू कश्मीर में चुनाव की जानकारी, जानिए कब होंगे चुनाव?

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में किसी भी वक्त चुनाव का एलान हो सकता है। सबसे पहले जम्मू कश्मीर में पंचायत का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में मतदाताओं की सूची भी तैयार हो गई है। केंद्र सरकार ने यह. . .

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में किसी भी वक्त चुनाव का एलान हो सकता है। सबसे पहले जम्मू कश्मीर में पंचायत का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में मतदाताओं की सूची भी तैयार हो गई है। केंद्र सरकार ने यह जानकारी में धारा 370 को लेकर हो रही सुनवाई के दौरान उच्चतम न्यायालय को दी है। केंद्र सरकार ने पूर्ण राज्य के दर्जे को लेकर भी जानकारी दी है। उच्चतम न्यायालय में केंद्र सरकार ने कहा है कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा दिया जाएगा लेकिन कब दिया जाएगा। इसमें अभी समय है।
13वें दिन हो रही सुनवाई में केंद्र सरकार की तरफ से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू और कश्मीर में किसी भी समय चुनाव के लिए तैयार है। सबसे पहले पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। विधानसभा और लोकसभा चुनाव का फैसला केंद्रीय चुनाव आयोग करेगा। इस बयान से यह बात साफ हो गई है कि विधानसभा के चुनाव में अभी वक्त लगने जा रहा है। पंचायत चुनाव में अभी कम से कम छह महीने से एक साल लगेगा। इसके बाद लोकसभा चुनाव होंगे। इसके बाद ही विधानसभा चुनाव का मार्ग प्रशस्त होने की संभावना है। लोकसभा चुनाव से पहले जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव की संभावना नगण्य है। लोकसभा के साथ ही चुनाव कराए दिया जाए ये संभव है।
वहीं सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में त्रिस्तरीय राज व्यवस्था लाग है। ऐसे में सबसे पहले पंचायत, हिल डेवलपमेंट काउंसिल और नगर निगम के चुनाव होंगे। इसके बाद विधान सभा चुनाव होने की संभावना है। लेह में परिषद चुनाव हो गया है अब करगिल में होने जा रहा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि आतंकी घटना में 45.2 फीसदी, घुसपैठ में 90.2 फीसदी, पत्थरबाजी में 97.2 फीसदी और सुरक्षाकर्मियों की मौत में 65.9 फीसदी की कमी आई है। यह आंकड़े बता रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर में हालात बेहतर हो रहे हैं। पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है।

Trending Now

केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को दी जम्मू कश्मीर में चुनाव की जानकारी, जानिए कब होंगे चुनाव? में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़