Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

कोलकाता में दुर्गा पूजा थीम आर्टिस्ट ने की सुसाइड, मेंटल डिप्रेशन से था परेशान

- Sponsored -

- Sponsored -


कोलकात। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पास बागुईहाटी इलाके में दुर्गा पूजा थीम आर्टिस्ट बंदन राहा का अपने भाई के घर में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस ने मंगलवार की सुबह उसका लटका हुआ शव जगतपुर स्थित घर से बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 54 वर्षीय कलाकार के निधन से उनके परिवार वाले सदमे में हैं। साल 2001 की दुर्गा पूजा से बंदन राहा ने कोलकाता के विभिन्न दुर्गापूजा समितियों के लिए आकर्षक पूजा पंडाल बनाकर काफी सुर्खियां बंटोरी थी।
इस साल बंगाल की दुर्गा पूजा को यूनेस्को ने मान्यता दी है, लेकिन पहले दुर्गा पूजा की थीम की इतनी तड़क-भड़क नहीं थी, जैसी अब है। उस समय विदूषक का पंडाल बनाकर उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा था, लेकिन पिछले चार-पांच साल से उन्हें उस तरह का काम नहीं मिल रहा था।
दुर्गा पूजा आर्टिस्ट का फंदे से लटका मिला शव
बंदन राहा कोलकाता में दुर्गा पूजा थीम के पहले आर्टिस्ट के रूप में जाना जाता है। बंधन का शव बगुईआटी इलाके में उसके एक रिश्तेदार के घर मिला। पुलिस की प्रारंभिक अनुमान है कि कि कलाकार ने आत्महत्या की है और मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अल्जाइमर और अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित था। 2001 में बंदन ने कोलकाता के कसबा में एक सार्वजनिक पूजा में थीम पर पंडाल लगाकर सभी का ध्यान खींचा था। बोसपुकुर शीतलमदिर पूजा का थीम बनाकर वह काफी लोकप्रिय हुए थे। पूजा के दिनों में बोसपुकुर शीतलमंदिर लोग पंडाल का थीम देखने के लिए उमड़ते थे।
आकर्षक दुर्गा पूजा पंडाल बनाकर बंटोरी थी सुर्खियां
1998 में, बोसपुकुर शीतलमदिर में बंदन का पहला विषय ‘एपार बांग्ला ओपर बांग्ला’ था। साल 2000 में उन्होंने वहां ताश का घर की थीम पर पंडाल बनाया था. कोलकाता में पहले चाहे जो भी विषय हो, लेकिन प्लाई या कपड़े के मंडप बनाया जाता था, लेकिन ऐसा माना जाता है कि वे एक ही सामग्री से मंडप बनाने वाले कारीगरों में पहले थे। ऐसा ही विदूषक का मंडप बनाया था, लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं, लेकिन एक थीम अर्टिस्ट की असमय मौत से लोगों में मातम छा गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। इस बीच पुलिस ने उनके भाई और पड़ोसियों से भी पूछताछ शुरू की है। पुलिस का प्राथमिक अनुमान है कि उन्होंने आत्महत्या की है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो पाएगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.