Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » कोलकाता में दो लड़कियों ने राष्ट्रगान का मजाक उड़ाया : हाथ में सिगरेट लेकर गाते हुए वीडियो बनाया, मामला दर्ज

कोलकाता में दो लड़कियों ने राष्ट्रगान का मजाक उड़ाया : हाथ में सिगरेट लेकर गाते हुए वीडियो बनाया, मामला दर्ज

कोलकाता। राष्ट्र प्रेम सर्वोपरी है, यही कारण है कि जब राष्ट्रगान गाया जाता है तो देशभक्तों का दिल जोश से भर जाता है। अगर हम कहीं दूर ‘जन गण मन’ सुनते हैं तो हम खड़े होकर अपना सम्मान प्रकट करते. . .

कोलकाता। राष्ट्र प्रेम सर्वोपरी है, यही कारण है कि जब राष्ट्रगान गाया जाता है तो देशभक्तों का दिल जोश से भर जाता है। अगर हम कहीं दूर ‘जन गण मन’ सुनते हैं तो हम खड़े होकर अपना सम्मान प्रकट करते हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो लड़कियों ने राष्ट्रगान का मजाक उड़ाया। इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों लड़कियां हाथ में सिगरेट लेकर राष्ट्रगान गा रही हैं और मजाक बना रही हैं। घटना सामने आने के बाद रविवार को कोलकाता पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इसे लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील समेत कई लोगों ने लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद बैरकपुर साइबर सेल में दोनों लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।
पुलिस बोली- दोनों लड़कियां नाबालिग
बैरकपुर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों नाबालिग हैं जांच एजेंसी डेटा की मांग के लिए फेसबुक से संपर्क में है। उन्होंने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था, जिसके चलते लड़कियों ने वीडियो पहले ही डिलीट कर दिया था।
राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करना प्रतिबंधित
किसी भी राष्ट्रीय प्रतीक का अपमान करना प्रतिबंधित है। प्रतीकों का अपमान करना भारतीय संविधान की अवमानना माना जाता है। उल्लंघनकर्ताओं को कारावास, जुर्माना या दोनों का सामना करना पड़ सकता है। जैसा कि राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम, 1971 की धारा 3 में प्रदान किया गया है। जो कोई भी जानबूझकर राष्ट्रगान के गायन को रोकता है या राष्ट्रगान के समय किसी भी तरह की गड़बड़ी या अपमान करता है, उसे कारावास से दंडित किया जाएगा, जिसकी अवधि तीन वर्ष तक हो सकती है।

Trending Now

कोलकाता में दो लड़कियों ने राष्ट्रगान का मजाक उड़ाया : हाथ में सिगरेट लेकर गाते हुए वीडियो बनाया, मामला दर्ज में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़