Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

क्यों मनाया जाता है विश्व शिक्षक दिवस?

- Sponsored -

- Sponsored -


भारत में जहां शिक्षक दिवस पांच सितंबर को मनाया जाता है, तो वहीं पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस मनाया जाता है। भारत में तो डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी, जिसका मकसद शिक्षकों के महत्व को बताना है। ठीक इसी तरह दुनियाभर में शिक्षकों के महत्व को समझाने के उद्देश्य से पांच अक्तूबर को विश्व शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। दरअसल, हर इंसान के जीवन में शिक्षक का महत्व माता-पिता से भी ऊपर होता है, क्योंकि वह एक व्यक्ति के चरित्र, क्षमता और भविष्य को संवारने का काम करता है।विश्व शिक्षक दिवस पांच अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र के तत्वावधान में मनाया जाता है। इस दिन कार्यरत शिक्षकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस साल विश्व शिक्षक दिवस की थीम ‘टीचर्सः लीडिंग इन क्राइसिस, रीइमेजनिंग द फ्यूचर’ है।  विश्व शिक्षक दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिए मनाया जाता है, जिसमें दुनियाभर में मौजूद शिक्षकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और उसके लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए थे।विश्व शिक्षक दिवस मनाने की शुरुआत साल 1994 में हुई थी। उसके बाद से हर साल लगभग सौ से अधिक देशों में यह दिवस मनाया जा रहा है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिवस को मनाने के लिए साल 1994 में यूनेस्को ने दुनियाभर के देशों से सिफारिश की थी, जिसके बाद इसकी शुरुआत हुई थी।

 

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.