Home » पश्चिम बंगाल » खगेन मुर्मू को देखने गए राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस हुए अचानक अस्वस्थ, मयनागुड़ी दौरा रद्द

खगेन मुर्मू को देखने गए राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस हुए अचानक अस्वस्थ, मयनागुड़ी दौरा रद्द

सिलीगुड़ी। उत्तरबंगाल दौरे पर आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस (CV Ananda Bose) मंगलवार सुबह अचानक अस्वस्थ हो गए। सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू को देखने पहुंचे थे राज्यपाल। वहीं पर. . .

सिलीगुड़ी। उत्तरबंगाल दौरे पर आए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस (CV Ananda Bose) मंगलवार सुबह अचानक अस्वस्थ हो गए। सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में घायल भाजपा सांसद खगेन मुर्मू को देखने पहुंचे थे राज्यपाल। वहीं पर उन्होंने अचानक अस्वस्थता महसूस की, जिसके बाद तुरंत उनका मयनागुड़ी दौरा रद्द कर दिया गया।

मयनागुड़ी दौरा रद्द

मंगलवार को राज्यपाल का मयनागुड़ी में बाढ़ और बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने का कार्यक्रम तय था। वहां उन्हें स्थानीय लोगों की स्थिति का जायजा भी लेना था। लेकिन शिलिगुड़ी के अस्पताल में खगन मुर्मू से मुलाकात के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ गई।
फिलहाल राज्यपाल की तबीयत को लेकर राजभवन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि उनकी अस्वस्थता का कारण क्या है।

पहले भी हो चुकी है स्वास्थ्य संबंधी परेशानी

गौरतलब है कि अप्रैल महीने में राज्यपाल के हृदय में ब्लॉकेज पाया गया था। उस समय उन्हें पहले कमांड अस्पताल और फिर कोलकाता के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर करीब 23 दिनों तक इलाज चला था।
मौजूदा अस्वस्थता कहीं उसी हृदय संबंधी समस्या से जुड़ी है या नहीं, इस पर अब तक कोई स्पष्टता नहीं है। राजभवन ने इस पर भी कोई टिप्पणी नहीं की है।