Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

खून से लथपथ अवस्था में मिला एक व्यक्ति, इलाके में फ़ैली सनसनी

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। गाजोल टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे के किनारे खून से लथपथ एक घायल व्यक्ति को बरामद किया। उसके बाद गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया। गाजोल थाने के टोल प्लाजा क्षेत्र के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि आज सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एक व्यक्ति खून से लथपथ और घायल अवस्था में दर्द से कराह रहा था। इस व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जाँच के दौरान व्यक्ति को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। नतीजतन, पुलिस कर्मी उसका नाम और पहचान ठीक से नहीं जान पा रहे है । आशंका जताई जा रही है कि किसी वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति घायल हुआ होगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.