सिलीगुड़ी : भक्तिनगर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सिलीगुड़ी नगर निगम के 41 नंबर वार्ड के शास्त्रीनगर इलाके में एक दुकान में छापेमारी कर पांच किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया गुप्त सूत्र से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दुकान में अभियान चलाकर पांच किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी का नाम आशिक विश्वास है। लम्बे समय से वह दैनिक आवश्यकता के सामानों की दुकान की आड़ में गांजा बेचता था। ख़ुफ़िया जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे पकड़ा। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
Post Views: 0