Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

गांव में घुसे तेंदुए ने 7 लोगों पर किया जानलेवा हमला, पूरे इलाके में फैली दहशत

- Sponsored -

- Sponsored -


हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के साण्डी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव में गुरुवार शाम एक तेंदुआ घुस आया और 7 ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। तेंदुए की दहशत आस-पास के गांवों तक फैल गई है। पुलिस ग्रामीणों से सावधान रहने की अपील कर रही है।
जानवर की आहट
जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरिया गांव निवासी रामू कुशवाहा गुरुवार की शाम को गांव के बाहर बैठा हुआ था। पड़ोस के खेत मे किसान गोविंद जानवरों के लिए चारा काट रहा था। इसी बीच उनको किसी जानवर की आहट सुनाई दी तो रामू ने जाकर देखा तो सामने तेंदुआ देख उसके होश उड़ गए।
वन विभाग को खबर
इसी बीच तेंदुए ने उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं जब गोविंद ने भागने की कोशिश की तो तेंदुए ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले से दोनों घायल हो गए और फिर किसी तरह वहां से भागकर गांव पहुंचे और गांव वालों को सचेत किया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी वन विभाग व स्थानीय थाने को दी।
झोपड़ी में घुस कर बैठ गया
तेंदुआ कुछ ही देर में गांव आ गया और रामलड़ैती की झोपड़ी में घुसकर बैठ गया। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर पहुंच गए और तेंदुए को भगाने के लिए जोर-जोर से शोर मचाने लगे। गया जहां से उसे खदेड़ने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। छोड़ सुनकर तेंदुआ झोपड़ी से बाहर निकला और ग्रामीणों पर हमला कर दिया जिससे कई ग्रामीण घायल हो गए इसके बाद तेंदुआ नहीं गांव की कई महिलाओं पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
​गांव वालों से घर मे रहने की अपील​
तेंदुआ अब तक सात लोगों को घायल कर चुका है। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। अंधेरा हो जाने की वजह से तेंदुए को खोजने में वन विभाग की टीम को परेशानी होने लगी। पुलिस ग्रामीणों को घर मे रहने और सभी खिड़की दरवाजे बंद रखने और हाथ में लाठी डंडे रखने की अपील कर रही है।
सावधान रहें लोग
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए को गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन अंधेरा होने की वजह से दिक्कतें आ रहीं हैं। उन्होंने बताया जब तक तेंदुए को गांव से बाहर नहीं निकला जाएगा तब तक टीम गांव में ही रहेगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.