मालदा। घर से गृहिणी का लटका हुआ शव बरामद हुआ| इस घटने से इलाके में हड़कंप मच गया हैं| मृतक की लगातार दो बेटियां होने के कारण उसकी हत्या का आरोप उसके ससुर, सास और ननद पर लगाया गया है| यह घटना मालदा के चांचल थाने के चांदीपुर गांव की है| मृतक के मायके वालों ने चांचल थाने में ससुराल वालों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक आज से सात साल पहले चांदीपुर निवासी मनोज थोकदार की शादी चंचल के दरियापुर गांव निवासी प्रतिमा करमाकर से हुई थी| शादी के बाद सब कुछ ठीक चलता हैं लेकिन लगातार दो बेटियों को जन्म देने के बाद ससुराल वाले प्रतिमा को प्रताड़ित करने लगते हैं। मृतका की मां अर्चना करमाकर ने आरोप लगाया कि “उसकी सास और ननद दो बेटियों के जन्म के बाद से ही उसकी बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं| इसके लिए ग्राम मध्यस्थता बैठकें आयोजित की गयी थी परन्तु उत्पीड़न का स्तर बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। बीती रात प्रतिमा के बेडरूम से उसका शव लटका मिला। हालांकि मृतक के गाल पर चोट के कई निशान हैं।” साथ ही उसका कहना है कि” मेरी बेटी को उसकी सास और ननद ने मार डाला।” इस घटना की चांचल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।