Home » देश » चंद्रयान-2 ने ली चंद्रयान-3 की फोटो, देखें चांद पर कैसे उतरा प्रज्ञान, गड्ढा देख रोवर ने बदला रास्ता, चांद से आया धमाकेदार वीडियो

चंद्रयान-2 ने ली चंद्रयान-3 की फोटो, देखें चांद पर कैसे उतरा प्रज्ञान, गड्ढा देख रोवर ने बदला रास्ता, चांद से आया धमाकेदार वीडियो

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 अब चांद की मेहमाननवाजी का मजा ले रहा है। सारे सिस्टम नॉर्मल हैं। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन तय रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को चंद्रयान-3 के ऑर्बिटर ने खोज लिया है।. . .

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 अब चांद की मेहमाननवाजी का मजा ले रहा है। सारे सिस्टम नॉर्मल हैं। इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 मिशन तय रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम को चंद्रयान-3 के ऑर्बिटर ने खोज लिया है। इसरो ने लैंडर की फोटो जारी की है। लैंडर मॉड्यूल (LM) पर लगे पेलोड्स- ILSA, RAMBHA and ChaSTE को ON किया जा चुका है। रोवर प्रज्ञान भी चांद की सतह पर टहल रहा है। प्रपल्शन मॉड्यूल के SHAPE पेलोड को भी शुरू किया जा चुका है। चंद्रयान-3 मिशन से जुड़ी हर अपडेट देखिए।
साथ ही चन्द्रयान-2 के ऑर्बिटर का नया संदेश आया है, उसने लिखा है कि वह चंद्रयान-3 के लैंडर की जासूसी कर रहा है। असल में चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर की ऊपर से तस्वीर ली है। दो तस्वीरों के कॉम्बीनेशन ह। जिसमें बाईं तरफ वाली फोटो में जगह खाली है। दाहिनी फोटो में विक्रम लैंडर चांद की सतह पर उतरा हुआ दिखता है।
दाहिनी तरफ वाली तस्वीर में लैंडर दिख रहा है, जिसे जूम करके इनसेट में भी दिखाया गया है। चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर हाई रेजोल्यूशन कैमरा (OHRC) लगा है। चांद के चारों तरफ इस समय जितने भी देशों के ऑर्बिटर घूम रहे हैं, उनमें सबसे बेहतरीन कैमरा चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगा है।
इससे कन्फ्यूज होने की जरुरत नहीं कि लैंडर की तस्वीर रात सवा दस बजे के आसपास की है। फिर फोटो कैसे आ गई। चांद पर जहां लैंडर उतरा है, वहां पर इस समय अगले 14-15 दिनों तक दिन रहेगा। इसलिए 23 अगस्त की शाम को लैंडिंग का समय चुना गया था, ताकि सूरज की रोशनी लगातार मिल सके। हमारे लिए धरती पर रात थी। पर वहीं तो अभी सूरज उगा ही है। अगले 14-15 दिनों तक उगा ही रहेगा।
इसरो ने जारी किया रोवर के बाहर आने का वीडियो
इसरो ने विक्रम लैंडर में से प्रज्ञान रोवर के निकलने का वीडियो भी जारी किया है। यह वीडियो बेहद शानदार है। आप यहां पर आप देख सकते हैं कि कैसे लैंडर के रैंप से उतरकर बाहर आ रहा है रोवर। रोवर के सोलर पैनल्स उठे हुए दिख रहे हैं, यानी वह सूरज से एनर्जी लेकर काम करना शुरू करेगा।