Home » पश्चिम बंगाल » चाय बागान में तेंदुए के शावक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

चाय बागान में तेंदुए के शावक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

जलपाईगुड़ी। बानरहाट प्रखंड के चामुर्ची चाय बागान से तेंदुए के शावक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बागान के कर्मचारियों को काम के दौरान तेंदुआ मृत अवस्था में नाले में मिला। इधर तेंदुए. . .

जलपाईगुड़ी। बानरहाट प्रखंड के चामुर्ची चाय बागान से तेंदुए के शावक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बागान के कर्मचारियों को काम के दौरान तेंदुआ मृत अवस्था में नाले में मिला। इधर तेंदुए के शव बरामद होने की खबर मिलते ही बिन्नागुड़ी वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की तहकीकात में जुट गए।
वन विभाग के अनुसार मृत तेंदुए के शावक की उम्र करीब पांच से छह माह था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई। लाटागुड़ी प्रकृति पर्वेक्षण केंद्र में तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स