Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

छह माह पूर्व ही परिवहन मंत्री ने किया था बस डिपो को उद्घाटन, एक महीने बाद ही हो गया बंद , खोलने की मांग में लोगों ने शुरू किया आंदोलन

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। राज्य सरकार ने चंचल महकमा में परिवहन व्यवस्था के विकास के लिए उत्तर बंगाल राज्य निगम का डिपो स्थापित किया था। छह माह पूर्व राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम ने चंचल के कालीग्राम क्षेत्र में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के डिपो का उद्घाटन किया। लेकिन हैरानी की बात यह है कि सरकारी बस सेवा शुरू होने के एक महीने के भीतर ही बंद हो गया। फिलहाल चंचल के कालीग्राम इलाके में सरकारी बस डिपो पर ताला लगा हुआ है।
आरोप है कि परिवहन निगम का डिपो बदमाशों का अखाड़ा बना हुआ है। इस कारण चंचल नागरिक मंच समिति के सदस्यों ने सरकारी बस सेवा को शीघ्र शुरू करने की मांग की। साथ ही इस घटना को लेकर राजनीतिक दबाव भीशुरू हो गया है। मालदा के डीएम राजर्षि मित्रा ने जल्द ही बस डिपो शुरू करने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि छह माह पूर्व राज्य के परिवहन मंत्री फिरहाद हाकिम चंचल के कालीग्राम गए थे। उन्होंने कालीग्राम में सरकारी बस डिपो का उद्घाटन नारियल फोड़कर और बसें चलाकर किया। लेकिन अब डिपो नहीं खुलने से कालीग्राम, खरबा, मोतिहारपुर सहित चंचल कई इलाकों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हर दिन बहुत सारे यात्रियों को धक्के खाकर बस पकड़नी पड़ती है। कालीग्राम के नए डिपो में सभी बुनियादी ढांचे का निर्माण किया गया है। यात्रियों के लिए सभी तरह की सुविधाएं भी रखी गई हैं। डिपो, वर्कशॉप, यहां तक कि उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम के ईंधन तेल पंप और यात्री आवास भी हैं।
यही कारन है कि कालीग्राम डिपो को तत्काल खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोग धरने में शामिल हुए। गुरुवार की सुबह उन्होंने नवनिर्मित बस डिपो के मुख्य द्वार के सामने हाथ में पुतला लेकर धरना दिया। चंचल नागरिक मंच के सदस्यों ने इस सरकारी बस डिपो को तत्काल शुरू करने की मांग की है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.