Home » पश्चिम बंगाल » जलपाईगुड़ी में शादी के 3 महीने में ही गृहिणी की हुई रहस्यमय मौत, प्रेम विवाह कर हुई थी शादी

जलपाईगुड़ी में शादी के 3 महीने में ही गृहिणी की हुई रहस्यमय मौत, प्रेम विवाह कर हुई थी शादी

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज के पनकौरी मोड़ इलाके में एक गृहिणी का शव उसके घर से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका का नाम ईला रॉय (27) है। तीन माह पहले हुई. . .

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज के पनकौरी मोड़ इलाके में एक गृहिणी का शव उसके घर से बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका का नाम ईला रॉय (27) है। तीन माह पहले हुई थी शादी। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे घर के लोगों ने ईला को फांसी पर लटका देखा। पुलिस को सूचना दी गई। राजगंज थाने की पुलिस ने आकर शव को बरामद किया।
मृतका के पति जॉर्ज मित्रा ने बताया कि तीन माह पहले उनलोगों ने प्रेम विवाह किया था। ससुराल पक्ष के तरफ से दावा किया जा रहा है कि शादी के बाद ईला को मानसिक समस्याएं विकसित हो गई थीं। इसलिए ईला नियमित रूप से दवा ले रही थी। उसके परिवार वाले सोच भी नहीं सकते थे कि ऐसी घटना हो जाएगी।
इस बीच, ईला के पिता बुधन रॉय ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की मानसिक अस्थिरता के बारे में सुना था। वह यह भी जानते है कि ईला दवा ले रही थी। लेकिन किसी पारिवारिक कलह की खबर नहीं थी। लड़की ने ऐसी घटना क्यों की इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है।

Web Stories
 
सर्दियों में डैंड्रफ से हैं परेशान? आजमाएं ये नेचुरल नुस्खे भूमिका चावला समेत इंडस्ट्री में नहीं चला इन स्टार्स का जादू स्ट्रेस चुटकियों में हो जाएगा दूर, अपनाएं ये टिप्स इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अरहर की दाल भीगे हुए चने खाने से क्या होता है?