Home » पश्चिम बंगाल » जाल मे फंसा विशाल अजगर, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

जाल मे फंसा विशाल अजगर, देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में कृषि भूमि के आसपास बिछाये जाल में विशाल अजगर फंस गया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के रानीनगर बीएसएफ कैंप से सटे इलाके में जाल में फंसे अजगर को देखा गया। खबर सुनते. . .

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में कृषि भूमि के आसपास बिछाये जाल में विशाल अजगर फंस गया। शनिवार की सुबह करीब सात बजे जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के रानीनगर बीएसएफ कैंप से सटे इलाके में जाल में फंसे अजगर को देखा गया। खबर सुनते ही जाल मे फंसे अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसके बाद घटना की सूचना ग्रीन जलपाईगुड़ी स्वयंसेवी संगठन के सदस्यों को दी गई। खबर पाकर ग्रीन जलपाईगुड़ी स्वयंसेवी संगठन के सदस्य मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद सांप को जाल से बाहर निकला गया।
सूत्रों के अनुसार एक व्यक्ति सुबह खेत में काम करने आया तो उसने देखा कि सांप बहुत ही खतरनाक तरीके से जाल में फंसा हुआ है। उसे देख यह पता चल रहा था कि वह मामूली रूप से घायल हो गया था। हालांकि ग्रीन जलपाईगुड़ी के संपादक अंकुर दास ने बताया कि ग्रीन जलपाईगुड़ी के सदस्य प्राथमिक उपचार के बाद सांप को वन विभाग को सौंप देंगे।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम