Home » असम » जुबीन गर्ग के नाम पर आइलैंड, इस देश की सरकार ने भारतीय सिंगर के लिए उठाया ये कदम, नाम बदलने से फैंस खुश

जुबीन गर्ग के नाम पर आइलैंड, इस देश की सरकार ने भारतीय सिंगर के लिए उठाया ये कदम, नाम बदलने से फैंस खुश

डेस्क। हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। उनका निधन तब हुआ जब वह सिंगापुर में एक प्रोग्राम में परफॉर्म करने गए थे। उन्हें कई नामचीन हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। सिंगापुर में भी जुबीन गर्ग को. . .

डेस्क। हाल ही में असमिया गायक जुबीन गर्ग का निधन हो गया। उनका निधन तब हुआ जब वह सिंगापुर में एक प्रोग्राम में परफॉर्म करने गए थे। उन्हें कई नामचीन हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी। सिंगापुर में भी जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि देते हुए यहां के उस द्वीप का नाम बदलकर ‘जुबीन गर्ग द्वीप’ कर दिया गया है, जहां उनका निधन हुआ था। गूगल मैप पर इस द्वीप का नाम ‘जुबीन गर्ग द्वीप’ दिखा रहा है।

नाम बदलने से फैंस खुश

द्वीप का नाम बदलने के बाद दुनिया भर के फैंस खुश हैं। कई यूजर्स सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और जुबीन गर्ग को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कदम को जुबीन के प्रभाव से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से जुबीन की विरासत न केवल असम में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जीवित रहेगी।

नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में गए थे जुबीन

आपको बता दें कि ‘या अली’ गाने के गायक जुबीन गर्ग 20 सितंबर को सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में शिरकत करने गए थे। इससे पहले 19 सितंबर को वह सेंट जॉन्स द्वीप के पास तैरने गए। बताया जाता है कि इसी दौरान पानी में बेहोश होकर गिरने के बाद उनकी मौत हो गई।

असम में हुआ अंतिम संस्कार

जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद उनके शव को पहले दिल्ली, फिर असम लाया गया। यहां दोबारा उनका पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पहुंचे। इस दौरान उनके परिवार के साथ हजारों की संख्या में उनके फैंस भी मौजूद थे।

जुबीन गर्ग निधन मामले की हो रही जांच

जुबीन गर्ग के निधन मामले में जांच चल रही है। इस मामले में 60 से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स