Home » खेल » टी20 विश्व कप : जिम्बाब्वे को हराकर भारत ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, 72 रनों से जीता मुकाबला, लेकिन रन रेट में वेस्टइंडीज से पिछड़ा

टी20 विश्व कप : जिम्बाब्वे को हराकर भारत ने जिंदा रखी सेमीफाइनल की उम्मीदें, 72 रनों से जीता मुकाबला, लेकिन रन रेट में वेस्टइंडीज से पिछड़ा

चेन्नई। भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 अब पूरी तरह से नॉकआउट हो चुका है। उसने सुपर-8 में अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया तो सही, लेकिन नेट रन रेट के मामले में अभी. . .

चेन्नई। भारतीय टीम के लिए टी20 विश्व कप 2026 अब पूरी तरह से नॉकआउट हो चुका है। उसने सुपर-8 में अपने दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे को 72 रनों से हराया तो सही, लेकिन नेट रन रेट के मामले में अभी भी भारत वेस्टइंडीज से ग्रुप-1 में पीछे है। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 256 रनों का स्कोर खड़ा किया। उसके लिए अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या ने हाफ सेंचुरी जड़ी। दूसरी ओर, जिम्बाब्वे की टीम ब्रायन बेनेट (97 नाबाद) की दमदार पारी के बावजूद हार गई। उसने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस मैच के रिजल्ट के साथ ही साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया, जबकि उसका ग्रुप में टॉप पर बने रहना भी पक्का हो गया।

भारतीय टीम का अगला मुकाबला किस टीम से है?

भारतीय टीम का अगला मुकाबला एक मार्च को वेस्टइंडीज से है। इसका मतलब यह है कि एक मार्च का मुकाबला जो भी टीम जीतेगी सेमीफाइनल में उसे एंट्री मिलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के 2-2 पॉइंट्स हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज आगे है। वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 है। दूसरी ओर, भारत का नेट रन रेट -0.100 है। बता दें कि भारतीय टीम को सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से हराया था। इस वजह से भारत का नेट रन रेट काफी खराब हो गया था।

भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाए 256 रन, अभिषेक शर्मा-हार्दिक पंड्या की फिफ्टी

इससे पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए।
भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 256 रन का विशाल लक्ष्य दिया। भारत को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों खिलाड़ियों ने 3.4 ओवरों में 48 रन जोड़े। संजू 15 गेंदों में 2 छक्कों और 1 चौके के साथ 24 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 72 रन जोड़े।
ईशान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 38 रन बनाए, जिसके बाद अभिषेक ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 30 रन जोड़े।

पारी की आखिरी गेंद पर छक्के से हार्दिक पंड्या की फिफ्टी, भारत का रिकॉर्ड स्कोर

अभिषेक 30 गेंदों में 4 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 55 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि कप्तान सूर्या ने 13 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 33 रन बनाए।
तिलक वर्मा ने हार्दिक पंड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 31 गेंदों में 84 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को 256 के स्कोर तक पहुंचाया, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
इससे पहले भारत ने साल 2007 में इंग्लैंड के विरुद्ध 4 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। पंड्या 23 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 50 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्के से हाफ सेंचुरी पूरी की, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 4 छक्कों और 3 चौकों के साथ 44 रन की नाबाद पारी खेली।

जिम्बाब्वे की पारी की हाईलाइट्स: छोटी टीम ने दिया घाव गंभीर

बड़े स्कोर का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खास रही। उसके लिए तदिवनाशे मरुमनी और ब्रायन बेनेट ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 44 रन ठोके।
अक्षर पटेल ने मरुमनी को 20 रनों पर आउट किया, जबकि डिवोन मायर्स को 6 रनों के निजी स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने चलता किया। हालांकि, इसके बाद रनों की खूब बरसात हुई।
इसके बाद कप्तान सिकंदर रजा और ओपनर बेनेट ने मिलकर टीम को न केवल 100 रनों के पार पहुंचाया, बल्कि 148 रन से अधिक के अंतर से जीत का सपना देख रही भारतीय टीम को बड़ा झटका दिया।
इसी 17वें ओवर में एक गेंद बाद अर्शदीप ने रायन बर्ल को खाता खोलने से पहले चलता किया। वह LBW आउट हुए।
जिम्बाब्वे के लिए सबसे अधिक ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली, जबकि 59 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्के उड़ाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम