Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की हुई मौत

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मानसिक रूप से असंतुलित महिला की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। यह घटना सोमवार सुबह कालियाचक थाना क्षेत्र के नजीरपुर इलाके की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार महिला का नाम रहीमा खातून (40) है। मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला आज सुबह इलाके में सड़क किनारे टहल रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने नियंत्रण खो दिया और उसे टक्कर मार दी।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark