Home » पश्चिम बंगाल » तीस्ता नदी में जाल में फंसी 80 किलो की विशालकाय मछली, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

तीस्ता नदी में जाल में फंसी 80 किलो की विशालकाय मछली, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

जलपईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के दोमोहनी में तीस्ता नदी में करीब 80 किलो वजन की बागारी मछली के जाल में फंसी थी। इस विशालकाय मछली के पकड़ने जाने की खबर फैलते ही इसे देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी। जानकारी के. . .

जलपईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के दोमोहनी में तीस्ता नदी में करीब 80 किलो वजन की बागारी मछली के जाल में फंसी थी। इस विशालकाय मछली के पकड़ने जाने की खबर फैलते ही इसे देखने लोगों की भीड़ जुटने लगी।
जानकारी के अनुसार दोमोहनी पुरान बाजार निवासी बसु दास और भीम दास बीती रात तीस्ता में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान इनके जाल में यह विशालकाय मछली फंसी। देर होने की वजह से रात में मछली को नदी के पीलर में बांधकर ये लोग घर आ गए। आज सुबह मछली को पकड़कर उन लोगों ने इसे मयनागुड़ी बाजार में बेच दिया। बताया जा रहा है कि इस मछली को 36,800 रुपये में बेचीं गयी।

Web Stories
 
शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स इन लोगों को नहीं पीनी चाहिए ग्रीन टी रोजाना एक मुट्ठी अंकुरित मूंग खाने से दूर रहती हैं ये परेशानियां पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें? सर्दियों में ब्रेन स्‍ट्रोक से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स