Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तीस्ता बैराज से छोड़ा गया 2164.34 क्यूमेक पानी, तीस्ता नदी में पीला संकेत जारी

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले में लगातार बारिश से छोटी बड़ी नदियां उफान पर हैं। इस बीच तीस्ता नदी में पीला संकेत जारी किया गया है। सिचाई विभाग के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे तीस्ता बैराज से 2164.34 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। इधर पिछले 24 घंटों में मालबाजार में रिकॉर्ड बारिश हुई है। बारिश की मात्रा 102.70 मिमी बतायी  जा रही है। वहीँ तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ने से आस पास के गांव के लोग चिंतित हैं। सिक्किम में भारी बारिश से भी तीस्ता समेत जिले की अन्य नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी हो सकती है। इसकी संभावना को देखते हुए तीस्ता बैराज से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है।
बताते चले जलपाईगुड़ी जिले में कल रात से ही छिटपुट बारिश हो रही है। बुधवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। वहीँ सिलीगुड़ी में पिछले चौबीस घंटे में  37.40,जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार में सबसे अधिक 102.70 मिमी, बानरहाट में 45 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी। मयनागुड़ी और तूफानगंज में बारिश अपेक्षाकृत कम हुई है। तीस्ता नदी से बुधवार सुबह 8 बजे 2164.34 क्यूमेक पानी छोड़ा गया। गौरतलब है तीस्ता के असंरक्षित इलाके में उत्तर बंगाल बाढ़ नियंत्रण विभाग पहले ही येलो सिग्नल जारी कर चुका है। दूसरी ओर बारिश से  तापमान में काफी गिरावट आई है। कुछ हद तक पूरे जिले में सर्दी का मिजाज बना हुआ है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.