जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी में शनिवार की सुबह तीस्ता बैरेज से 1914 क्यूमेक्स ताजा पानी छोड़ा गया। पानी छोड़ने के बाद तीस्ता नदी खतरे की रेखा के ऊपर से बह रही है। आस पास के इलाको में जलस्तर बढ़ने का खतरा उत्पन्न हो गया है, जिसके कारन येलो सिग्नल जारी किया गया हैं।
जलपाईगुड़ी सिंचाई विभाग नियंत्रण कक्ष के सूत्रों के अनुसार,” जैसे ही इस दिन जलधाका नदी का जलस्तर और बढ़ा, असुरक्षित और संरक्षित दोनों क्षेत्रों में येलो सिग्नल जारी किया गया। बताते चले तीस्ता का जलस्तर पिछले 15 दिनों से लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी किनारे रहने वाले दहशत में हैं। नदी तट के बाहर जल प्रवेश करने पर बादाम की खेती नष्ट हो रही हैं। फलस्वरूप किसान परेशान दिख रहे है। यहां तक कि शुक्रवार की रात ज्यादा बारिश नही होने से जलपाईगुड़ी संलग्न इलाके मे जलमग्न होने की खबर नही पाई गईं हैं।
जिला प्रशासन सूत्रों के अनुसार जिले में बाढ़ की स्थिति को लेकर प्रशासन सतर्कहैं। सरकार द्वारा त्रिपाल, सुखा खाना इत्यादि सब पहले से ही तैयार कर रखा गया हैं। जरूरतों वाली सारी सामग्री की व्यवस्था करने का निर्देश दिया जा चुका हैं। साथ ही नदी से सटे इलाके के लोगों से सरकार ने अनुरोध किया हैं कि वे सब आतंकित न हो।