Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » देश » तूफान असानी के बीच समुद्र में बहते मिला रहस्यमयी ‘सोने का रथ’, मठ के जैसा है रथ का आकार

तूफान असानी के बीच समुद्र में बहते मिला रहस्यमयी ‘सोने का रथ’, मठ के जैसा है रथ का आकार

  विशाखापत्तनम। समुद्री तूफान असानी के बीच आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली सी हार्बर में एक सोने के रंग का रथ पाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को यहां सोने के रंग की परत चढ़ा. . .

 

विशाखापत्तनम। समुद्री तूफान असानी के बीच आंध्र प्रदेश में श्रीकाकुलम के सुन्नापल्ली सी हार्बर में एक सोने के रंग का रथ पाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को यहां सोने के रंग की परत चढ़ा एक खूबसूरत रथ बहते हुए आ गया। यह रथ म्यांमार, मलेशिया या थाईलैंड से बहकर यहां पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि संताबोम्मली के तहसीलदार जे चलमैय्या ने कहा कि यह किसी दूसरे देश से नहीं आया होगा। उन्होंने कहा कि रथ का इस्तेमाल भारतीय तट पर कहीं किसी फिल्म की शूटिंग के लिए किया गया होगा। लेकिन उच्च ज्वार की गतिविधि ने इसे श्रीकाकुलम तट पर ले आई। वहीं नौपाड़ा के एसआई ने कहा कि हो सकता है कि यह किसी दूसरे देश से आया हो. हमने इंटेलिजेंस और उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया है।
मठ के जैसा है रथ का आकार
समुद्र में बहते रथ को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने उसे रस्सियों से बांधकर किनारे तक पहुंचाया। रथ का आकार दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के एक मठ जैसा है। रथ के चक्रवात असानी के प्रभाव से भटकर यहां पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। चूंकि कम दबाव का क्षेत्र सबसे पहले दक्षिण अंडमान सागर पर बना था, इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये रथ म्यांमार, थाईलैंड, मलेशिया या इंडोनेशिया जैसे अंडमान सागर के करीबी किसी देश का हो सकता है।
जानें- क्या है चक्रवाती तूफान असानी की स्थिति
चक्रवाती तूफान असानी का खतरा फिलहाल टलता जा रहा है। अभी इसका रुख आंध्र प्रदेश की तरफ है। तूफान के 12 मई तक पूरी तरह कमजोर पड़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि इसके असर से आंध्र प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में 11 से 13 मई तक बारिश होने तथा तूफानी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। विशेष राहत आयुक्त,भुवनेश्वर, ओडिशा प्रदीप कुमार जेना के अनुसार, आंध्र प्रदेश के काकीनाडा तक पहुंचने के बाद तूफान विशाखापट्टनम तक आने के बाद फिर समुद्र में मिल जाएगा। इस दौरान ये कमजोर हो जाएगा। 12 मई की सुबह चक्रवात पूरी तरह कमज़ोर हो जाएगा।

Trending Now

तूफान असानी के बीच समुद्र में बहते मिला रहस्यमयी ‘सोने का रथ’, मठ के जैसा है रथ का आकार में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़