Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

तेजाब से जला हुआ एक महिला का शव बरामद, नजदीक ही मालदा में चल रहा था अश्लील डांस, शराब व जुए का लगा था मजमा 

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा । महानवमी की रात मालदा जिले के बंगाल बिहार की सीमा से सटे इलाके से तेजाब से जला हुआ एक महिला का शव बरामद हुआ। बलात्कार के बाद महिला की हत्या किये जाने की बात कही जा रही है। आश्चर्य की बात है घटनास्थल से महज एक किलोमीटर की दूरी पर महानवमी की रात धार्मिक मंच पर अश्लील नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। साथ ही जुए का मजमा भी लगा था। रात भर शराब की महफ़िल भी सजी रही।
इस पूरी घटना से इलाके की लड़कियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इलाके के लोगों को यह भी डर है कि कभी भी इस तरह की वारदात हो सकता है। मनमोहक नृत्य आयोजन में राजनीति का रंग चढ़ा हुआ है। कांग्रेस-सीपीआईएम गठबंधन ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे सत्ताधारी तृणमूल नेताओं का हाथ है। वहीँ तृणमूल ने इससे खुद को किनारा किया है। बीजेपी ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर आक्रोश जताया है।
गौरतलब है  मालदा के हरिश्चंद्रपुर थाने के भातल इलाके में इस तरह के भड़काऊ नृत्य के  कार्यक्रम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। इस नृत्य कार्यक्रम से महज एक किलोमीटर की दूरी पर कुशीदर के चोचपारा बांध इलाके की सड़क पर एसिड से जली हुई एक महिला का शव मिला। इस घटना से पूरा बंगाल हिल गया है। इलाके की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए थे।
बताया जाता है घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर भातल गांव में  महानवमी की पूरी रात अश्लील नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। साथ ही शराब पीने और जुए पर छूट थी। महानवमी की रात जहां पर्यटक पूरी रात अलग-अलग इलाकों में पूजा घूमने जाते  हैं। उस समय पुलिस ने ऐसी सभाओं की अनुमति क्यों और कैसे दी ? विपक्ष ने यह उठाया सवाल है।
स्थानीय लोगों की शिकायत है कि इलाके की संस्कृति प्रदूषित हो रही है। ऐसे आयोजन होते रहने के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। विपक्ष ने पुलिस की भूमिका पर कई सवाल उठाए। शिक्षक व कांग्रेस नेता अब्दुस शोभन ने कहा कि घटना के दोषियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उनमें इस प्रकार के कुसंस्कार हैं। बहुत दुख की बात है।
तृणमूल के स्थानीय पंचायत सदस्य शेख नजरूल इस्लाम ने दावा किया कि अगर पुलिस ने अनुमति नहीं दी होती तो यह कार्यक्रम नहीं होता। गठबंधन के नेताओं ने अनुमति दे दी है। बीजेपी नेता किशन केडिया ने आरोप लगाया कि यह हत्या या बलात्कार की एक और घटना हो सकती थी। सभी असामाजिक लोग वहां मौजूद थे। डांस हो रहा था, पैसा उड़ रहा था। साथ में शराब और जुए का अड्डा भी चल रहा  था। पुलिस क्या कर रही थी ? उधर, पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.