Headlines

सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने मेंसुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्तHrithik Roshan : ऋतिक रोशन ने इसके लिए दोबारा इंस्टॉल किया इंस्टाग्राम, बताया ‘अब तक का सबसे बेहतरीन शो’Bihar Traffic Rules : बिहार में ट्रैफिक रूल्स पर सख्ती: ये डॉक्यूमेंट साथ न हों तो फंस सकते हैं भारी जुर्माने में
Home » पश्चिम बंगाल » दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

मालदा। दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप उसके पति सहित ससुरालियों पर लगा है। घटना मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के रथबाड़ी ग्राम पंचायत के आइलपाड़ा इलाके की है। शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव आइलपाड़ा के एक आम बागान. . .

मालदा। दहेज नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप उसके पति सहित ससुरालियों पर लगा है। घटना मोथाबाड़ी थाना क्षेत्र के रथबाड़ी ग्राम पंचायत के आइलपाड़ा इलाके की है। शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव आइलपाड़ा के एक आम बागान के पास तालाब के किनारे से बरामद किया गया।
पुलिस व स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मृतका का नाम यासमीन बीबी (25) था। तीन साल पहले उसकी शादी बागीचा पाड़ा के रहने वाले मुकशेद शेख के साथ हुई थी। उनकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। आरोप है कि शादी के बाद से ही यासमीन पर उसके पति और ससुराल वाले दहेज के उस पर शारीरिक और मानसिक अत्याचार करते थे। उनका अत्याचार बर्दाश्त नहीं कर पाने के कारण वह कुछ माह पहले अपने मायके चली गई। गुरुवार को यासमीन को फोन कर उसके पति ने उसे बुलाया। इसके बाद शुक्रवार सुबह यासमीन का शव बरामद किया गया। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Trending Now

दहेज की बलि चढ़ी एक और विवाहिता, ससुरालियों पर हत्या का आरोप में पॉपुलर

पॉपुलर न्यूज़

एक्सक्लूसिव न्यूज़