Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव न लड़ने का किया ऐलान, बोले- खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की रेस से हट गए हैं। नॉमिनेशन के आखिरी दिन उन्होंने कहा कि मैंने जीवन भर कांग्रेस के लिए काम किया है। खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उनके पास गया था लेकिन वे बोले कि नहीं मैं पर्चा नहीं भर रहा हूं। आज पता चला कि वो पर्चा भर रहे है तो आज उनसे मिला। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कभी उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात नहीं सोच सकता। अब मैं उनका प्रस्तावक बनूंगा।
तीन चीजों पर समझौता नहीं करता
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कह चुका हूं कि तीन बातों पर समझौता नहीं करता। दलित, आदिवासी और गरीब की बात पर। मेरी गांधी परिवार के प्रति निष्ठा है। खड़गे जी मेरे सीनियर हैं। मैं उनके पास गया था लेकिन वे बोले कि नहीं मैं पर्चा नहीं भर रहा हूं। आज मीडिया के माध्यम से पता चला कि खड़गे भी पर्चा भर रहे हैं तो आज उनसे मिला।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि बीजेपी अपनी आंख खोलो और देखो की कांग्रेस में चुनाव होता है। यह आपके यहां नहीं होता। प्रमोद तिवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने निर्णय लिया है कि वे खड़गे जी के प्रस्तावक बनेंगे। उनको मैं प्रणाम करता हूं। गांधी परिवार ने इस चुनाव में कुछ दखल नहीं दिया।
कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन होगा और क्या इसके लिए चुनाव की नौबत आएगी यह आज क्लियर हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का शुक्रवार यानी आज आखिरी दिन है। अब तक इस पद के लिए दिग्विजय सिंह, शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम चल रहा था और अब दिग्विजय सिंह बाहर हो गए हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.