Home » दिल्ली » दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, उपद्रवियों ने किया पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल, छावनी बना तुर्कमान गेट

दिल्ली में आधी रात फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध निर्माण ध्वस्त, उपद्रवियों ने किया पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल, छावनी बना तुर्कमान गेट

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम ने आज तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास, तुर्कमान गेट स्थित. . .

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई की गई। दिल्ली नगर निगम ने आज तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास, तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण वाले इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इलाके में अवैध ढांचों को हटाने के लिए 17 बुलडोजर मंगवाए गए थे। दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्रवाई की है। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। दिल्ली पुलिस ने तुर्कमान गेट पर पुलिस की टीम पर पथराव करने के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। वहीं, आरोपियों की पहचान करते हुए 10 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। पुलिस के बॉडी कैम से आरोपियों की पहचान की गई है।

पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

दिल्ली के रामलीला मैदान इलाके में सैयद फैज इलाही मस्जिद और पास के कब्रिस्तान से सटी जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हिंसक रूप ले ली। दिल्ली हाई कोर्ट के निदेर्शों के बाद दिल्ली नगर निगम के अधिकारी जब तोड़फोड़ करने पहुंचे, तो स्थानीय लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर पत्थरबाजी की, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे।

पत्थरबाजी कर अशांति फैलाने का प्रयास

सेंट्रल रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, एमसीडी ने तड़के दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के दौरान, कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी करके अशांति फैलाने का प्रयास किया। संयमित और न्यूनतम बल प्रयोग से स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लाया गया और बिना किसी तनाव के सामान्य स्थिति बहाल की गई।

मस्जिद को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैज़-ए-इलाही मस्जिद को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। मस्जिद के निकट बरात घर के एक हिस्से को बुलडोजर चलाकर तोड़ा गया। इसके साथ ही मस्जिद के आस-पास में अवैध अतिक्रमण को तोड़ा है। बरात घर के अलावा दो दुकानें और तीन डिस्पेंसरी पर कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा, पुलिस पर हमला और सार्वजनिक शांति भंग करने जैसी धाराएं लगाई गई हैं।

Web Stories
 
इन लोगों को नहीं खाना चाहिए मोरिंगा शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए खाएं ये वेजेटेरियन फूड्स हल्दी का पानी पीने से दूर रहती हैं ये परेशानियां सकट चौथ व्रत पर भूल से भी न करें ये गलतियां बुध के गोचर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम